Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, हाई कोर्ट ने दी है 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत

दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं. तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेजा था. हालांकि बाद में हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी.

जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन की रात जेल में ही गुजरी थी. अल्लू निचली अदालत के आदेश के बाद अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेजा गया था.

हादसे की बात करें तो उसमें एक महिला की मौत हुई थी. उनका 8 साल का बेटा घायल हो गया था. हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया.