Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

AMU क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी अल फलाह विश्वविद्यालय, AIU ने लगाई पाबंदी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 22 नवंबर से शुरू होने वाले नॉर्थ जोन इंटरवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट से अल फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद की टीम को बाहर कर दिया गया है। यह निर्णय दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के भी जांच के घेरे में आने के बाद एआईयू ने लिया है। दिल्ली बम धमाकों और उसके एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिलने के बाद अल फलाह टीम जांच का केंद्र बन गई थी, जिसके बाद उसे टीम से बाहर कर दिया गया था।

अल फलाह को अपना पहला मैच 27 नवंबर को मानव रचना विश्वविद्यालय के खिलाफ खेलना था। अल फलाह विश्वविद्यालय को टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित करने का फैसला ऐसे समय में आया है जब हिंदू समूहों ने एक प्रदर्शन कर चेतावनी दी थी कि अगर अल फलाह टीम एएमयू में खेली तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी।