Breaking News

G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |   J-K: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 3 जवान घायल     |   चीन के चिंगहाई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया     |  

Air India Express ने शुरू की पुणे-अमृतसर सीधी उड़ान, यात्रियों को मिलेगा आसान सफर

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुणे और अमृतसर के बीच नई सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इस नई सेवा की पहली उड़ान 15 जून को पुणे से रवाना हुई। इससे यात्रियों को अमृतसर तक अधिक सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का विकल्प मिलेगा। एयरलाइन के अनुसार, यह सेवा पर्यटकों, श्रद्धालुओं, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी।

नई उड़ान सेवा प्रतिदिन संचालित होगी।

  • पुणे से अमृतसर: रात 1:20 बजे प्रस्थान, सुबह 4:10 बजे आगमन
  • अमृतसर से पुणे: सुबह 5:00 बजे प्रस्थान, सुबह 7:50 बजे आगमन

यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही 'गौरमेयर' हॉट मील, एक्सप्रेस अहेड प्रायोरिटी सेवाएं और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। पंजाब का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र अमृतसर विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जलियांवाला बाग स्मारक और अटारी-वाघा बॉर्डर समारोह भी प्रमुख आकर्षण हैं। शहर अपनी समृद्ध विरासत, स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों और मेहमाननवाजी के लिए भी प्रसिद्ध है।

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहलाने वाला पुणे ऐतिहासिक और आधुनिक विकास का अनूठा संगम है। यहां शनिवार वाड़ा, आगा खान पैलेस और सिंहगढ़ किला जैसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। साथ ही यह शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और स्टार्टअप गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी है। इस नई सेवा के शुरू होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस अब पुणे से लगभग 105 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है, जो शहर को 12 गंतव्यों से सीधे जोड़ती हैं। इनमें अबू धाबी (यूएई) भी शामिल है।

वहीं अमृतसर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की 24 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होती हैं, जो शहर को दिल्ली, दुबई, पुणे और शारजाह से जोड़ती हैं।एयरलाइन ने हाल ही में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ 'Xpress Wali Baat Hai' अभियान भी शुरू किया है, जिसके जरिए बेहतर कनेक्टिविटी, भारतीय आतिथ्य और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रमुखता से पेश किया जा रहा है।