Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

भारत-चीन के बीच समझौता: LAC पर फिर शुरू होगी गश्त

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में बीते कुछ वर्षों से चल रहा सीमा तनाव सुलझ गया है। दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चली कवायद के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त और सैन्य तनाव घटाने पर सहमति बन गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई घटनाओं के बाद से हम चीनी पक्ष के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार संपर्क में थे। डब्ल्यूएमसीसी और सैन्य कमांडर स्तर पर दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हुई है।