Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी पर बोला हमला, बताया- नाटक करने वाले लोगों की कंपनी

कोलकात्ता: बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को स्थानीय कोर्ट में टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के बेहोश होने के बाद उनकी आलोचना की। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राशन घोटाला मामले में एक जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर किये गए मलिक भारत में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि टीएमसी थिएटर के लोगों की कंपनी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी की मुखिया भी इस तरह की नाटकबाजी करती रही हैं तो ज्योतिप्रिय मलिक को बेहोश होते देख कोई हैरानी नहीं हो रही है। 

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि नोटबंदी के बाद मलिक की पत्नी और बेटी के खाते में 10-10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गए। उन्होंने कहा कि कारोबारी बकीबुर रहमान और मलिक के बीच करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ज्योतिप्रिय मलिक की पत्नी और बेटी के आईडीबीआई के दो बैंक खातों में 10 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर ज्योतिप्रिय मलिक को जवाब देने की जरूरत है।