Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर शुरू हुई दूसरी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेमी हाई-स्पीड लक्जरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद व्यस्त अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल मार्ग को मंगलवार को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिली। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल रमेश बैस मौजूद थे। पीएम मोदी ने वर्चुअली अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन के अलावा अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के ओखा तक के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई।

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। 13 मार्च से नियमित सेवाएं शुरू होंगी। सुपरफास्ट ट्रेन में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं। वंदे भारत अहमदाबाद और मुंबई के बीच की 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरो को छह घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी।

दोनों स्टेशनों के बीच 2022 में पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। वर्तमान में, विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस पांच वंदे भारत ट्रेनें पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर चल रही हैं। उनमें से एक गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (जो अहमदाबाद से होकर गुजरती है) को 30 सितंबर, 2022 को शुरू किया गया था।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन सुबह 6:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और 11:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वपासी में सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से दोपहर 3:55 बजे चलेगी और रात 9:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।