Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जेपी नड्डा के बाद अब PM मोदी से मिले भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की करारी हार के बाद लगातार राजनीतिक हलचल बनी हुई है. प्रदेश से जुड़े बीजेपी के नेताओं का पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात जारी है. यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दोनों नेताओं ने करीब घंटे भर बैठक की.

भूपेंद्र चौधरी ने लंबी चली बैठक में पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कारणों की जानकारी दी. इससे पहले भूपेंद्र चौधरी ने कल मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व यूपी में हार के कारणों की तलाश में जुटा है.