Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

इंडोनेशिया और नेपाल के बाद ताजिकिस्तान में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप

ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। ताजिकिस्तान से पहले नेपाल और इंडोनेशिया में भी भूकंप आया था। हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजिकिस्तान और नेपाल में भूकंप समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इससे पहले ग्रीस के क्रीट द्वीप पर गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे समूचे एजियन सागर में महसूस किया गया। हालांकि, किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। क्रीट द्वीप के शहर इराक्लियो में एक मुख्य सड़क को बंद करना पड़ा, क्योंकि भूकंप के झटके के कारण एक परित्यक्त इमारत के मलबे सड़क पर गिर गए थे। भूकंप एवं नियोजन संरक्षण संगठन के निदेशक एफथिमिओस लेक्कास ने कहा था कि समुद्र की गहराई में भूकंप आने से आमतौर पर सतह पर कम क्षति होती है।