Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

एल्विश यादव के बाद अब दोस्त लव कटारिया लेंगे बिग बॉस में एंट्री!

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17 पिछले एक महीने से लगातार चर्चा का हिस्सा बना हुआ है. फिर चाहे वो अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का रिश्ता हो, या अभिषेक कुमार का गुस्सा. बिग बॉस के घर में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं. 17 कंटेस्टेंट्स ने शो के प्रीमियर एपिसोड में बिग बॉस के घर में एंट्री की थी. हालांकि बाद में मिस इंडिया मनस्वी ममगई और ईशा मालवीय का एक्स-बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में आए. अब खबरों की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के जिगरी दोस्त लवकेश कटारिया यानी लव कटारिया भी रियलिटी शो में एंट्री करने वाले हैं.