Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

12 साल बाद ‘रॉकस्टार’ ने फिर दी थिएटर में दस्तक

पिछले कुछ वक्त में ये देखा गया है कि सिनेमाघरों में सालों पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है. एक तरफ जहां पिछले कई सालों से शाहरुख खान और काजोल स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में लगी हुई है. वहीं थिएटर के मालिक एक के बाद एक पुरानी फिल्मों को दर्शकों के लिए दोबारा रिलीज कर रहे हैं. बीते दिनों थिएटर के कुछ मालिकों ने सलमान खान की फिल्म गर्व को री-रिलीज किया था, जिसके दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब हाल ही में रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ को भी थिएटर पर फिर से लगाया गया.