Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

AIIMS में भर्ती आडवाणी, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने डायरेक्टर से लिया अपडेट

बीजेपी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें फौरन रात 10 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में एडमिट कराया गया था. आज यानी गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत कैसी है यह जानने के लिए एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की. साथ ही दिल्ली पुलिस ने एम्स कैंपस के गेट पर और प्राइवेट वार्ड के गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है.