Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

अगले 5 वर्ष में केरल में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी समूह, जानिए पूरा प्लान

अडाणी समूह अगले पांच वर्ष में केरल में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने यहां केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (आईकेजीएस) में कहा,‘‘ हम 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की प्रतिबद्धता जता रहे हैं।’’ 

समूह पहले ही विझिंजम बंदरगाह का विकास कर रहा है और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डे का संचालन कर रहा है। वह राज्य में अपनी सीमेंट विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के साथ-साथ एक लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स केंद्र भी विकसित करेगा। 

समूह विझिंजम बंदरगाह का विकास कर रहा है और उसने पहले ही 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि समूह 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे की क्षमता को 45 लाख यात्री प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष करेगा। 

करण अडाणी ने कहा कि कोच्चि में लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। कोच्चि में सीमेंट विनिर्माण क्षमता बढ़ाई जाएगी। कुल मिलाकर समूह अगले पांच वर्ष में केरल में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में करीब 3,000 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है।