Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

देश की सभी 543 सीटों का हिसाब-किताब

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं. इस बार के चुनावी जंग में एनडीए ने फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के पास 234 सीटें हैं. अन्य के खाते में भी 17 सीटें गई हैं. बीजेपी और एनडीए को यूपी-राजस्थान जैसे राज्यों में नुकसान हुआ है, लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पार्टी ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. नतीजों के मुताबिक, पांच राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां बीजेपी क्लीन स्वीप करने में सफल रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने परिणाम से सबको चौंका दिया है. ऐसे में 543 सीटों पर किस पार्टी का कौन उम्मीदवार जीता है, यहां आप देख सकते हैं.