Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अहमदाबाद में आधार घोटाला: मोबाइल नंबर बदलकर ठगे ₹25,000, 4 आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद साइबर पुलिस ने आधार से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आधार में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर ₹25,000 की ठगी को अंजाम दिया। डीसीपी लवीना सिन्हा के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर OTP आना बंद हो गया था। जांच में पता चला कि आधार से जुड़ा उसका मोबाइल नंबर बदल दिया गया था और नया नंबर आरोपियों के पास था, जिससे वे OTP हासिल कर रहे थे।

आरोपियों ने पीड़ित के दस्तावेज DigiLocker से एक्सेस किए और उसकी फोटो का इस्तेमाल कर AI के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के नाम पर नया बैंक खाता खोलकर ₹25,000 का लोन ले लिया। वहीं, 20 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में भी साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में दो आरोपियों—अभिषेक और सुमित (बिजनौर, यूपी निवासी)—को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को पहले ₹10,000 निवेश पर ₹18,000 का रिटर्न देकर भरोसा दिलाया गया, फिर उसे ₹2 लाख निवेश करने के लिए फंसाया गया। पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है।