Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

लखनऊ में युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक युवक ने अपनी कार के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
मृतक की पहचान ताल कटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (38) के रूप में हुई है। गाड़ी से उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। यह घटना शनिवार देर रात हरिओम मंदिर के पास हुई, जब हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मार ली है।

सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस को चालू स्थिति में एक एसयूवी मिली। अंदर, एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठा था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस ने युवक को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के दाहिने हाथ से एक रिवॉल्वर के अलावा मौके से कुल नौ कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।