Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एक परिवार ऐसा भी, 1200 सदस्य, करीब 350 लोग करेंगे मतदान

देशभर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. हर तरफ चुनावी शोर सुनाई दे रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है. असम में पहले चरण में मतदान होना है. इस बीच सूबे का एक परिवार ऐसा भी है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस परिवार में 8, 10 नहीं बल्कि 350 सदस्य हैं. जो लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे. यह परिवार असम के सबसे बड़े परिवारों में शुमार है जो लोकतंत्र के इस महापर्व में खास भूमिका अदा करता है.