Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

तिरुवनंतपुरम में AAP कार्यकर्ताओं ने BJP ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस तक मार्च निकाला। इस क्रम में पुलिस ने तिरुवनंतपुरम में एएपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प को रोक दिया।

जैसे ही एएपी कार्यकर्ता पहुंचे, वैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का छोटा समूह यहां मरारजी भवन के पार्टी ऑफिस से बाहर आ गया और उनका सामना करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों गुटों में बीच बचाव करके मामले को शांत कराया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'नो वोट फॉर बीजेपी' कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस तक मार्च किया। एएपी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी और पीएम मोदी के लिए नारे लगाए।