Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

चेन्नई हवाई अड्डे पर लगी मामूली आग, कोई नुकसान नहीं

चेन्नई हवाई अड्डे पर मामूली आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी नहीं है। एक चिंगारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में स्थित ‘स्टाफ’ कैंटीन में आग लगी और धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत इसका समाधान कर लिया गया। इस घटना का हवाई यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आपको सूचित करते हैं कि एयरलाइन्स कार्यालय क्षेत्र के पास स्थित टी2 प्रस्थान क्षेत्र में मामूली आग लग गई थी। उस जगह कुछ दस्तावेज रखे थे। आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस घटना से उड़ान संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।