Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन, कई भेड़-बकरियों की मौत

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन में भेड़ और बकरियों समेत दर्जनों मवेशी मारे गए। भूस्खलन हस्ती पुल के पास हुआ, जब चरवाहों का एक समूह अपने मवेशियों के साथ उस इलाके से गुजर रहा था। कई जानवर मलबे के नीचे दब गए, लेकिन उनके साथ मौजूद चरवाहे बाल-बाल बच गए। इस घटना में मारे गए मवेशियों की सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगी। पिछले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।