बेंगलुरू के दासनपुरा स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण और नकदी लूटे जाने की खबर सामने आ रही है। यहां तीन लोगों ने कथित तौर दुकान के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर धमकाया और फिर सोने के आभूषण और नकदी लूट कर ले गए। ये घटना मदनयकानहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। तीनों व्यक्ति आभूषण के बारे में पूछताछ करने के बहाने दुकान में घुसे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर बंदूक का इस्तेमाल करके दुकान में मौजूद लोगों को धमकाया। तीनों कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर आए थे और लूट के बाद फरार हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं।
बेंगलुरु में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, गन प्वाइंट पर गहने और नकदी उड़ा ले गए बदमाश
You may also like
दीपावली पर यूपी रोडवेज ने बनाया रिकॉर्ड, 6 दिन में एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर.
दिल्ली में अब बिना रुकावट मनेगा छठ महापर्व, नितिन नवीन ने किया मुनक नहर के छठ घाट का उद्घाटन.
UP: ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिए लगा मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर, श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं को मिला लाभ.
पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटे.