Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के दौसा के पास भीषण हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई. हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. मृतक उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले थे. बताया गया है कि कार सवार उज्जैन के महाकाल से दर्शन करके लौट रहे थे. तभी दौसा के पापड़दा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 193 के पास हादसे का शिकार हो गए. 

कार तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे ट्रक से जाकर टकरा गई. इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने पुलिस को बताया कि ट्रक ने काफी दूर तक कार को घसीटा. हादसे की खबर मिलने के बाद पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

हादसे वाली कार हरियाणा नंबर की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है. एक्सीडेंट के बाद की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है. इससे अंदाजा लगता है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शव को बरामद कर लिया है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे एक्सीडेंट के असल कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल कार के तेज रफ्तार में होने को हादसे की वजह मानी जा रही है.