Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत

पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड के बीच मंगलवार की देर रात एक भीषण रेल हादसा हो गया। नवीनगर (नगरनबी) स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना मंगलवार रात की है, जब न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार में नगरनबी स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी समय यह परिवार रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। अंधेरा और स्पीड में ट्रेन होने के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

रेलवे पुलिस (GRP) ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। जांच के बाद मृतकों की शिनाख्त राजा पाड़ा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।