Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

शहरों में रहने वाले भी अब अपने घरों में पाल सकते हैं पुंगनूर गाय, जानिए क्या है खासियत?

Punganur cow: छोटा आकार, शांत स्वभाव और पहली नजर में ही दिल को भाने वाली ये है पुंगनूर गाय। दक्षिण भारत में इस गाय की पूजा की जाती है। महज दो से तीन फीट ऊंचाई वाली इस गाय के बारे में मान्यता है कि ये घर में समृद्धि लेकर आती है। यही वजह है कि ये अलौकिक गाय प्रधानमंत्री को भी खूब पसंद है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रकृति कुंज गौशाला के अध्यक्ष राजेंद्र अटल बताते हैं कि पुंगनूर गायों की देखभाल करना बहुत आसान है। अगर हरे चारे की दिक्कत है तो ये सादी रोटी और घर का बना खाना भी खा सकती हैं। पुंगनूर गाय को फल और सब्जियों केे छिलके भी बहुत पसंद हैं। इसे पालने के लिए बहुत कम जगह की जरूरत होती है। छोटे घरों में भी लोग इसे आसानी से पाल सकते हैं।

साइज में ये गाय भले ही छोटी हो लेकिन इसकी कीमत दो से पांच लाख तक होती है। ये गाय जितनी छोटी होगी उतनी ही इसकी कीमत ज्यादा होगी। स्वभाव की बात करें तो ये गाय आने-जाने वाले लोगों और अपने मालिक से काफी घुल मिल जाती है। अगर आप वाकई गाय पालने के शौकीन है, तो एक बार दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर प्रकृति कुंज का दौरा जरूर करें।