Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Punjab: बठिंडा में पुल से नीचे गिरी बस, आठ की मौत, 20 से ज्यादा घायल

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक निजी बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे।बस जीवन सिंहवाला गांव में लसारा नाले पुल की रेलिंग से टकराकर कुछ फीट नीचे नाले में गिर गई थी।

हादसा उस वक्त हुआ जब बस तलवंडी साबो से बठिंडा जा रही थी। पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से हादसा हो सकता है लेकिन सटीक वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे बठिंडा के उपायुक्त शौकत अहमद पर्रे ने कहा कि मेडिकल टीमों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।