Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

करवा चौथ से पहले पुष्प विहार में 500 महिलाओं ने फ्री में लगवाई मेहंदी

करवा चौथ के त्योहार से पहले साउथ दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में महिलाओं के बीच मेहंदी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। समाजसेवी डॉ. अनिल गुप्ता ने इस मौके पर एक फ्री मेहंदी कैंप का आयोजन किया, जिसमें करीब 500 महिलाओं ने एक साथ करवा चौथ की मेहंदी लगवाई। कैंप में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। सभी ने उत्साहपूर्वक इस पारंपरिक त्योहार की तैयारियों में हिस्सा लिया। डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में त्योहार की खुशी और एकता का संदेश फैलाना है। महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन त्योहारों की रौनक को और बढ़ा देते हैं।