Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Punjab: तरन तारन में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार सुबह एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, मकान की हालत खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामान रखा हुआ था, जिसके वजन से छत ढह गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई।