Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

Maharashtra: रत्नागिरी में सूखी नदी में गिरी कार, पांच की मौत, दो लोग घायल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार को तेज रफ्तार कार के सूखी नदी में गिरसे पांच की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 5.45 बजे खेड़ के पास हुई। 

उन्होंने बताया कि गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जगबूदी की सूखी नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मिताली विवेक मोरे (43), मेघा पराडकर (22), सौरभ पराडकर (22), निहार मोरे (19) और श्रेयस सावंत (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि खेड़ पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया गया। 

उन्होंने बताया कि नदी सूखी होने की वजह से गाड़ी चट्टानों से टकरा गई, जिससे उसमें सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का रत्नागिरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि खेड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।