Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Punjab: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत, कई घायल

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी गांव के पास पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब में सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि इकाई में प्रवासी मजदूर काम करते थे। डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत कई अस्पतालों में ले जाया गया। उनमें से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि विस्फोट इकाई के निर्माण सेटअप के एक कमरे में हुआ, जिससे छत गिर गई। एसएसपी ने बताया कि कई लोग मलबे में दब गए और पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि ऐसा लगता है कि विस्फोट पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के कारण हुआ। हालांकि वास्तविक कारण का पता जांच और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा।