Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो पलटी, महाकुंभ से लौट रहे पांच नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएं थीं। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर विनीता सिन्हा ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में ये हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से जा रही उनकी गाड़ी पलट गई। 

उन्होंने कहा, ‘‘चश्मदीदों के अनुसार चालक ने एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में गाड़ी को काफी तेजी से मोड़ा। हादसे में जान गंवाने वाले सभी नेपाल के महोत्तरी जिले के रहने वाले थे।’’ विनीता सिन्हा ने कहा, ‘‘तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटना के एक अस्पताल में ले जाया गया है।