Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

पुणे में बारिश से जुड़े हादसों में चार लोगों की मौत, निचले इलाकों में पानी भरा

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार को बारिश से जुडी घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बारिश से शहर के निचले इलाकों में कई घर और कई आवासीय सोसाइटी में पानी भर गया जिसके बाद लोगों को वहां से निकाला जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। पुणे शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका समेत जिलों के अन्य हिस्सों और खडकवासला के साथ कई इलाकों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि शहर में सिंहगढ़ रोड, बावधन, बानेर और डेक्कन जिमखाना जैसे निचले इलाकों के आवासीय परिसरों में पानी भर गया और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पुणे नगर निगम (पीएमसी) के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।