Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

राजस्थान में महाकुंभ से लौट रही बस के ट्रक से टकराने से तीन की मौत, दो घायल

महाकुंभ से लौट रहे 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस गुरुवार को कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर लौट रहे थे। 

सुबह करीब 6.30 बजे बस कोटा जिले के करोदिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। संदेह है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया।