Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

कर्नाटक के मदरसे से भागे 24 बच्चों का बेंगलुरु स्टेशन से रेस्क्यू, उत्पीड़न का मामला दर्ज

कर्नाटक के तुमकुरु जिले स्थित एक मदरसे से भागे बिहार के 24 बच्चों को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया। बच्चों ने मदरसे के मौलवी पर मारपीट, जबरन काम कराने और भोजन न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला तुमकुरु के अमलापुरा स्थित जामिया अरबिया हसिनिया ट्रस्ट मदरसे का है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर ये बच्चे संदिग्ध हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

बाल कल्याण समिति (CWC) में दर्ज शिकायत के अनुसार, मदरसे के मौलवी मौलाली बच्चों को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह बच्चों पर पत्थर फेंकता था, काम करने से मना करने पर उनकी पिटाई करता था और कई बार उन्हें खाना भी नहीं देता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों ने मदरसा छोड़ दिया।

सीडब्ल्यूसी की शिकायत के आधार पर मामला तुमकुरु स्थानांतरित किया गया, जहां तुमकुरु ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बच्चों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।