Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

141 सांसद किए सस्पेंड, अब कितनी बची है ताकत

92 सासंदों के निलंबन के बाद मंगलवार को लोकसभा से 49 और विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इस तरह लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित विपक्षी सांसदों की संख्या 141 हो गई है. सांसदों के इस निलंबन के बाद संसद में विपक्ष की ताकत पूरी तरह से कमजोर हो गई है. अगर आंकड़ों में समझने की कोशिश करें तो लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 543 है. इसमें 21 सीटें फिलहाल खाली हैं. बाकी बची 522 सीटों में से 323 सदस्य बीजेपी और उसके गठबंधन पार्टियों के हैं जबकि 142 सदस्य विपक्षी दलों के हैं.

इन 141 निलंबित सासंदों में से 95 सांसद लोकसभा से सस्पेंड किए गए हैं. इस निलंबन के बाद लोकसभा में विपक्षी सांसदों की संख्या केवल 47 रह गई है. बता दें कि 95 निलंबित सांसदों में से 13 सांसदों को पिछले हफ्ते सस्पेंड किया गया था. 33 सांसदों का निलंबन सोमवार को किया गया. वहीं, 49 सांसद मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किए गए. ये तो हो गई लोकसभा की बात.