Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मुंबई में मीठी नदी पर बने ऐतिहासिक पुल का आधुनिकीकरण होगा, 136 साल पुराना है पुल

महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा और माहिम स्टेशनों के बीच मीठी नदी पर रेलवे के पुल नंबर बीस का ऐतिहासिक महत्व है। पुल को 1888 में बनाया गया था। आज की तारीख में ये इकलौता बचा पुल है, जिसकी अबेटमेंट प्रणाली तत्कालीन नट-बोल्ड तकनीक पर आधारित है।

अबेटमेंट पुल के ढांचे को थामने वाला हिस्सा होता है। इसके जरिये पुल के ऊपर का भार जमीन पर जाता है। अब पश्चिम रेलवे पुल के अबेटमेंट को बदलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये काम आसान नहीं है। इसे पूरा करने के लिए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं।

इस अहम चुनौती से निपटने के लिए अगले महीने दो बार साढ़े नौ घंटे काम किया जाएगा। इस दौरान दादर और अंधेरी के बीच रेल सेवा बंद रहेगी।