Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

कालाहांडी में ओडिशा पुलिस के समक्ष 11 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

कालाहांडी जिले में रविवार को एक संभागीय समिति सदस्य सहित ग्यारह माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कालाहांडी जिला मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया और अपने हथियार ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुरानिया, एडीजी (नक्सल विरोधी अभियान) संजीव पांडा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिए। संभागीय समिति सदस्य (डीसीएम) नकुल सहित 11 माओवादी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बीजीएन (बंसधारा, घुमसर, नागावली) संभाग से संबंधित हैं।

महाराष्ट्र के मूल निवासी नकुल पर ओडिशा राज्य समिति के डीसीएम के रूप में 22 लाख रुपये का इनाम था, वहीं अन्य 10 माओवादी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। माओवादी समूह के 11 सदस्यों में एक डीसीएम, पांच क्षेत्रीय समिति सदस्य (एसीएम) और पांच पार्टी सदस्य (पीएम) शामिल थे। इन सभी पर कुल मिलाकर 63 लाख रुपये से अधिक का इनाम था।

सभा को संबोधित करते हुए डीजीपी खुरानिया ने कहा कि माओवादियों का आत्मसमर्पण इस क्षेत्र में वामपंथी उग्रवादी विचारधारा के लगातार कमजोर होते प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान के कारण इस क्षेत्र में माओवादियों का आधार कमजोर हुआ है। डीजीपी ने कहा, "आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले लाभ दिए जाएंगे, जिनमें वित्तीय सहायता और व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं, ताकि वे सम्मान के साथ समाज में फिर से जुड़ सकें।"