Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

चक्रवात दाना की वजह से पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत, सीएम ममता ने दी जानकारी

Kolkata: चक्रवात दाना की वजह से कोलकाता और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह कोलकाता के बड़े हिस्से में भीषण जलभराव हो गया, क्योंकि चक्रवात दाना के बाद मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अलीपुर में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, कोलकाता में पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे तक 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।

शहर के कई मुख्य रास्तों पर घुटनों तक पानी भर जाने से भवानीपुर, न्यू मार्केट, हाजरा, धर्मतला और बेहाला इलाकों में यातायात बाधित हुआ।