ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि के मौके पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राथामिक जानकारी के अनुसार यहां के सुपरटेक इको विलेज 3 और हिमालय प्राइड सोसायटियों के रहवासियों ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बना खाना खाया था। जिसके बाद उन्हें लगातार बुखार और उल्टी की शिकायत होने लगी। पीड़ितों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सभी को आज सोमवार को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत
You may also like
Share Market: शेयर बाजार ने तीन दिन की गिरावट के क्रम को तोड़ा, सेंसेक्स 650 अंक उछला.
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: विदेशी कनेक्शन, MCOCA में कार्रवाई और मेन शूटर की गिरफ्तारी.
पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करेंगे रैपर कान्ये वेस्ट, जानें कब और कहां होगा इवेंट?.
झांसी नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स बकाया पर मस्जिद परिसर की 40 दुकानें सीज.