Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

सोनीपत के कुंडली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी समेत 3 की बेरहमी से हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात हुए ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में एक सनकी शख्स ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान विजय और उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत तथा दूसरी महिला स्वाति निवासी गांव बड़ोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीपीएल फ्लैट्स टीडीआई में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने तीनों पर तेजधार हथियार से हमला किया और उन्हें पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस, पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोनीपत पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।