Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

हरियाणा में चलती ट्रेन में आग लगी, कुछ यात्री घायल

हरियाणा में रोहतक के पास सोमवार शाम ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के पास रखे पटाखों में विस्फोट के बाद आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। ट्रेन जींद से सांपला और बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक हिस्से में आग लग गई। अधिकारी ने फोन पर बताया, "शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसा शक है कि ट्रेन में शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रेन में पटाखे ले जा रहे यात्री के सामान में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।"

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो से तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है।