Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

बजाज ऑटो की जनवरी में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 3,81,040 इकाई

बजाज ऑटो की जनवरी में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 3,81,040 इकाई रही। बजाज ऑटो लिमिटेड की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने जनवरी 2024 में कुल 3,56,010 वाहनों की बिक्री की थी।

मोटर वाहन विनिर्माता की वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत घटकर 2,08,359 इकाई रह गई, जो जनवरी 2024 में 2,30,043 इकाई थी।

कंपनी ने कहा, समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 1,72,681 वाहन हो गया, जबकि जनवरी 2024 में यह 1,25,967 इकाई रहा था।