Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

बांदीपोरा में शुरू हुई वार्षिक छोटा अमरनाथ यात्रा, 108 श्रद्धालु हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वार्षिक छोटा अमरनाथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा को कालूसा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों से आए करीब 108 श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा को बांदीपोरा के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जफ्फर हुसैन और एसएसपी अजीज जरगर ने रवाना किया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए पहले से सभी जरूरी इंतजाम किए थे।

करीब 15 किलोमीटर लंबी यात्रा कालूसा से शुरू होकर अरिन दारदपोरा पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालु शामथान के रास्ते पैदल चलकर अरिन के घने जंगलों में स्थित छोटा अमरनाथ गुफा तक पहुंचेंगे। इस यात्रा में स्थानीय कश्मीरी पंडितों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। यात्रा के आयोजक उपेंद्र कृष्ण कौल ने कहा कि 1990 के पहले यह यात्रा कश्मीर में आपसी भाईचारे और सद्भाव की एक बड़ी मिसाल थी। उन्होंने उन लोगों से भी दोबारा यात्रा में शामिल होने की अपील की, जो 1990 से पहले इसमें आते थे लेकिन बाद में नहीं आ सके। प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर काम किया है। छोटा अमरनाथ यात्रा को केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि कश्मीर में शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाली यात्रा के रूप में भी देखा जा रहा है।