Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

दिल्ली में NHAI हाईवे का एक हिस्सा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मदनपुर खादर के पास NHAI हाईवे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह मार्ग अगले आदेश तक बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जैतपुर से सराय काले खां/आश्रम की ओर जाने वाला NHAI हाईवे का हिस्सा मदनपुर खादर के पास बंद किया गया है। ऐसे में आश्रम और सराय काले खां की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को इस रास्ते से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के रास्ते सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपना रूट प्लान कर लें और मौके पर लगाए गए डायवर्जन बोर्ड, ट्रैफिक साइन और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। बंद रास्ते के कारण वैकल्पिक मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया है।

ट्रैफिक अपडेट के लिए संपर्क

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से रियल टाइम अपडेट और सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है:

  • वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in

  • Facebook: facebook.com/dtptraffic

  • X: x.com/dtptraffic

  • Instagram: instagram.com/dtptraffic

  • WhatsApp: 8750871493

  • हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444