Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

हरिद्वार में चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

सालाना चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है और उत्तराखंड के हरिद्वार का जिला प्रशासन बड़ी संख्या में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है। सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण काउंटर की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा, मार्ग में मौजूद ढाबों और होटलों में एलपीजी सिलेंडरों के पर्याप्त स्टॉक को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु के सूबे में आने की उम्मीद है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े उपाय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चार धाम यात्रा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में स्थित चार पवित्र मंदिरों, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की सालाना तीर्थयात्रा है।