Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

वायरल ट्रेंड में प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट, बेटी मालती संग खास तस्वीरें

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में एक वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी जिंदगी के खास पलों को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों का एक खूबसूरत कैरोसेल शेयर किया, जिसमें बचपन से लेकर मां बनने तक के यादगार लम्हे शामिल हैं। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बनने के पल को याद करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी 18 साल की उम्र में बदल गई!” इसके साथ उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “Miss World?? Me???”

सबसे भावुक पलों में से एक तस्वीर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “मैं एक प्यारी सी बच्ची की मां हूं, जिसका दिल बहुत बड़ा है और जिज्ञासा से भरा हुआ है।” उन्होंने अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ पुरानी तस्वीर भी साझा की और मां बनने के अनुभव को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

पोस्ट में प्रियंका ने अपने परिवार के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “kinda like this trend.” प्रियंका और निक ने साल 2022 में पैरेंटहुड को अपनाया था और दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आई थीं और अब वह एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘Varanasi’ में दिखाई देंगी, जो 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।