Breaking News

हिमाचल हाईकोर्ट का आदेश, फ्यूल बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग लागू     |   डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर, शुरुआती ट्रेड में 18 पैसे की गिरावट     |   उत्तराखंड में हीटवेव अलर्ट, मैदानी इलाकों में 40°C पार जाने की आशंका     |   UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key     |   पासपोर्ट केस में रणदीप सिंह सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ीं, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन     |  

2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन 29-30 मई को करेंगे राज्य का दौरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 और 30 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान राज्य सरकार और पार्टी संगठन के कामकाज की व्यापक समीक्षा की जाएगी। साथ ही पिछली बार हारी हुई विधानसभा सीटों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।

राज्य भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे और पूरे संगठन को तत्काल चुनावी मोड में आने का स्पष्ट संदेश देंगे। भाजपा ने उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को पहले से ही तेज कर दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।