Mumbai: मुंबई के बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल में गुरुवार को एप्पल ने अपना दूसरा स्टोर खोला, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल का बोरीवली स्टोर भारत में छठा रिटेल स्टोर है, जो ग्राहकों को इसके उत्पादों और सेवाओं की पूरी सीरीज मुहैया करवाएगा।
मुंबई और आसपास के शहरों से एप्पल के प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टोर पर पहुंचे, जो नए स्टोर में नवीनतम उपकरणों को देखने के लिए उत्सुक थे।
एप्पल के मुताबिक ये स्टोर दुनिया भर में उसके स्टोर्स पर उपलब्ध कई सेवाएं देगा, जिनमें ‘जीनियस बार’ भी शामिल है, जहां ग्राहकों को अपने उपकरणों के लिए तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक इस स्टोर में 70 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और यह पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा।