Breaking News

हिमाचल हाईकोर्ट का आदेश, फ्यूल बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग लागू     |   डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर, शुरुआती ट्रेड में 18 पैसे की गिरावट     |   उत्तराखंड में हीटवेव अलर्ट, मैदानी इलाकों में 40°C पार जाने की आशंका     |   UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key     |   पासपोर्ट केस में रणदीप सिंह सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ीं, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन     |  

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी, रेल मंत्रालय में लगाई गई प्रस्तावित ट्रेन की तस्वीर

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच रेल मंत्रालय ने परियोजना की प्रगति को दर्शाते हुए प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की तस्वीर मंत्रालय के गेट नंबर 4 के पास लगाई है। 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से बनाई जा रही है।

किन-किन स्टेशनों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन?

इस कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे:

  • मुंबई
  • ठाणे
  • विरार
  • बोइसर
  • वापी
  • बिलिमोरा
  • सूरत
  • भरूच
  • वडोदरा
  • आनंद
  • अहमदाबाद
  • साबरमती

यह परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। रेल मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन इस वर्ष सूरत और बिलिमोरा के बीच शुरू की जा सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि 12 में से 8 स्टेशनों की नींव का काम पूरा हो चुका है। 17 नदी पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती पर बड़े पुलों का काम तेजी से चल रहा है। ठाणे, सूरत और साबरमती डिपो का निर्माण जारी है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर काम संतोषजनक गति से चल रहा है। 21 किलोमीटर लंबे समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग का काम शुरू हो चुका है। घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किलोमीटर सुरंग पूरी हो चुकी है।

'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत भारतीय रेलवे अब देश में ही हाई स्पीड ट्रेन सेट विकसित कर रही है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और BEML मिलकर 280 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति वाली ट्रेन तैयार कर रहे हैं। यह परियोजना भारत को हाई स्पीड रेल तकनीक, ट्रैक निर्माण, सिग्नलिंग, ट्रेन निर्माण और रखरखाव में नई विशेषज्ञता देगी। इससे भविष्य में अन्य बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित करने में मदद मिलेगी।