Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

Mouni Roy को पति ने दिया धोखा? तलाक की खबरों पर Suraj Nambiar ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी तीसरे व्यक्ति...

मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने उनके अलग होने की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच न तो पैसों को लेकर कोई विवाद है और न ही किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ता टूटा है। सूरज ने सोशल Media पर लिखा कि मौनी और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने यह निर्णय शांति और सम्मान के साथ लिया है। उन्होंने साफ कहा, "न कोई एलिमनी (गुजारा भत्ता) है, न कोई झगड़ा और न ही कोई तीसरा व्यक्ति शामिल है।"

सूरज ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना सच्चाई जाने झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इससे पहले मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि उन्होंने सोच-समझकर अलग होने का फैसला किया है और अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पल साझा करते थे।