Breaking News

देहरादून में फर्जी डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर हिंदू परिवारों ने DM को लिखा पत्र     |   PM मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा तय, 18 से 22 फरवरी तक कार्यक्रम     |   विकसित भारत का संकल्प लेकर हम 'सेवा तीर्थ' में प्रवेश कर रहे: पीएम मोदी     |   गुजरात की गिफ्ट सिटी को नया नेतृत्व, उदय कोटक बने चेयरमैन     |   अमेरिका की साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत     |  

बागेश्वर में वनाग्नि से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल

फायर सीजन 2026 को देखते हुए वन विभाग की ओर से जौलकाण्डे स्थित मॉडल क्रू स्टेशन में एक दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में वन विभाग, जिला प्रशासन, अग्निशमन और पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान दो स्थानों पर जंगल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। आग बुझाने के लिए चार टीमें और दो रिजर्व टीमें तैयार की गईं। सूचना मिलते ही टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

अभ्यास में केवल घास और पिरूल को नुकसान पहुंचाया गया, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस मॉकड्रिल में कुल 135 लोगों ने भाग लिया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य वनाग्नि के समय तेजी से कार्रवाई और बेहतर तालमेल बनाना है।