Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

सीएम योगी ने 1057 नवचयनित दरोगाओं को दी बड़ी राहत, 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर चयनित 1057 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 1030 आरक्षियों और 27 कंप्यूटर ऑपरेटरों की आठ-आठ लाख रुपये की बांड राशि की रिकवरी माफ कर दी है। इस फैसले से कुल 84 करोड़ 56 लाख रुपये की रिकवरी माफ हुई है।

अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से बांड राशि की रिकवरी माफ करने की मांग की थी। उनकी परेशानी को देखते हुए सीएम योगी ने यह फैसला लिया। इससे आरक्षी और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद से उपनिरीक्षक बने पुलिसकर्मियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

1057 पुलिसकर्मियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री के फैसले से कुल 1057 पुलिसकर्मियों को फायदा होगा। इनमें 1030 आरक्षी और 27 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। इन सभी का परीक्षा के माध्यम से उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है।

चयन के बाद प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से आठ लाख रुपये की बांड राशि जमा कराई गई थी। इस राशि की रिकवरी को लेकर अभ्यर्थी परेशान थे। उन्होंने सीएम योगी से इसे माफ करने की गुहार लगाई थी।

हर अभ्यर्थी को मिलेगी 8 लाख रुपये की राहत

सरकार के फैसले के बाद अब इन 1057 अभ्यर्थियों से बांड राशि की रिकवरी नहीं की जाएगी। इससे प्रत्येक अभ्यर्थी को आठ लाख रुपये की आर्थिक राहत मिलेगी। कुल मिलाकर 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ की गई है।

6 नवंबर को 4543 उपनिरीक्षकों को मिले थे नियुक्ति पत्र

इससे पहले 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 4543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया था।